जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने देखे बीकानेर के ऐतिहासिक स्थल

0
323

बीकानेर 28 सितंबर । श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय के इतिहास विभाग की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. सन्ध्या सक्सेना के मार्गदर्शन और इतिहास व्याख्याता विशाल सोलंकी के निर्देशन में आज राज्य अभिलेखागार,राजकीय संग्रहालय और ऐतिहासिक जूनागढ़ किला का शैक्षणिक भ्रमण किया।


अभिलेखागार में ऐतिहासिक दस्तावेजों को देखकर छात्राएं आश्चर्यचकित हो गई।
अभिलेखागार के कार्मिक मनीष मोदी ने छात्राओं को मुग़ल फरमान,वकील रिपोर्ट्स, ख़रीतों के ऐतिहासिक महत्व पर विशेष जानकारी दी।
अभिलेखागार के उपनिदेशक डॉ. दिलीप सिंह ने छात्राओं को ऐतिहासिक दस्तावेजो के रख-रखाव पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।


इसके बाद छात्राओं ने राजकीय संग्रहालय का भ्रमण कर प्राचीन भारतीय मूर्तिकला,पुरातात्विक साधनों और अन्य ऐतिहासिक साक्ष्यों का अवलोकन कर इतिहास में इनके महत्व की जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात अंत मे बीकानेर के इतिहास के साक्षी जूनागढ़ किले का भ्रमण किया जिसमें किले के अंदर बने विभिन्न महलों,बारादरी,दीवान-ए आम,दीवान-ए-खास,अनूप महल,बादल महल सहित किले की बनावट को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।


छात्राओं ने स्थानीय ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इतिहास से जुड़ी सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की।
इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों सुश्री पल्लवी चौहान,डॉ. दीपाली व्यास और श्री अरुण सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।
व्याख्याता विशाल सोलंकी ने शैक्षणिक भ्रमण की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त कर छात्राओं को इतिहास से स्वयं को जोड़ने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here