देहात भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित लगाई प्रदर्शनी

0
254

भाजपा बीकानेर देहात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के तहत नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लगाई प्रदर्शनी

बीकानेर 21 सितंबर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पंखवाड़े के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़े के इस क्रम में आज बुधवार को श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन गांधीनगर बीकानेर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा जालम सिंह भाटी व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किया । इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में श्री नरेंद्र मोदी जी के 20 वर्षों के शासन काल के उल्लेखनीय कार्यों को फोटो फ्रेम के माध्यम से प्रदर्शित किया ।

12 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 8 वर्ष तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनहित में उल्लेखनीय कार्य किये है। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने प्रदर्शनी में पधारे लोग का अभिनन्दन करते हुए कहा यह प्रदर्शनी पुरे सेवा पखवाड़ा रहेगी जिसे आमजन के लिए खुली रहेगी मोदी के सार्वजनिक जीवन को देखने के लिए पधारे।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस प्रदर्शनी को देखने लिए लाये। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री जालम सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि श्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन हर एक भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है। एक सामान्य परिवार में जन्म लेने के बाद अपनी कर्मठता से वे भारत के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

आजादी के 75 वर्षों बाद देश के वे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो खुद को प्रधान सेवक कहलाना पसंद करते हैं। धारा 370 हटाना तथा राम मंदिर का निर्माण करवाना श्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण कार्यों में शुमार हैं। श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासवादी सोच से आज भारत प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान है और इसी गतिशीलता की झलक उनकी प्रदर्शनी में देखने को मिल रही।
प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा संयोजक आसकरण भट्टर सह संयोजक देवीलाल मेघवाल भाजपा उपाध्यक्ष शिव प्रजापत जिला मंत्री अरविंद चारण श्याम पचारिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत मण्डल अध्यक्ष सरपंच तोलाराम कुकणा महिला मोर्चा महामंत्री विमला उपाध्याय भवानी पाईवाल दिनेश सारस्वत महिला मोर्चा महामंत्री विमला उपाध्याय सरस्वती भार्गव सीमा पारीक कमलजीत कौर किरण शर्मा शशि गुप्ता अर्चना अग्रवाल अनुपुर्णा जोशी निर्मला भाटी उपस्थित रहे।

देवीलाल मेघवाल
जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी
भाजपा बीकानेर देहात
Mob 9414172924

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here