पूर्व सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप का हुआ निधन

0
340

बीकानेर 17 सितंबर । बीकानेर के पूर्व सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात अचानक निधन हो गया। वो
सर्किट हाउस में चिकित्सा विभाग के पूर्व निदेशक से
मिलने गए थे कि अचानक हार्ट अटैक आया, उन्हें तुरंत
अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके
निधन से बड़ी संख्या में डॉक्टर्स स्तब्ध है।


बीकानेर सीएमएचओ पद के लिए काफी संघर्ष करने के
बाद उनका ट्रांसफर हाल ही में ESI हॉस्पिटल हो गया
था। डॉ कश्यप यहां सर्किट हाउस में चिकित्सा विभाग
के पूर्व निदेशक डॉ वी के माथुर से मिलने गए थे। वहीं
उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। छाती में ज्यादा दर्द होने पर
वे अचेत हो गए। आसपास खड़े लोग उन्हें तुरंत हल्दीराम
अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया लेकिन वापस सांस
नहीं आया। वो जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अपने
घर से रवाना हुए, तब भी एकदम सही थे। उनके पड़ौसी
भी उनकी आकस्मिक मृत्यु से हैरान है क्योंकि कुछ देर
पहले वो कॉलोनी में ही लोगों से बतिया रहे थे। डॉ कश्यप
के निधन से समाचार से डॉक्टर्स में काफी शोक है। वो
बीकानेर के अलावा नागौर के CMHO रहे। कोरोना काल
में उन्हें RUHS लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here