बीकानेर के एक और नौजवान ने बॉलीवुड में शहर का नाम किया रोशन

0
388

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 25 सितम्बर। बीकानेर के एक और नौजवान ने बॉलीवुड में बीकानेर का नाम रोशन कर दिया, हाल ही में जी म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ आयुष्मान खुराना व रकुल प्रीत अभिनीत फ़िल्म ‘डॉक्टर जी’ में बतौर संगीतकार दस्तक दी है।


बीकानेर के सुप्रसिद्ध तबला वादक स्व.उस्ताद हनीफ़ खान के सुपोत्र व लोकप्रिय ड्रम प्लेअर चाँद सुलेमानी के 29 वर्षीय पुत्र सुल्तान सुलेमानी ने इस फ़िल्म के सूपर हिट गाने “हर जगह तू” जो कि इस वक़्त ट्रेंड में निकल पड़ा है, जिसकी संगीत रचना करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
इस बड़े बेनर की फ़िल्म ने भी बतौर ट्रेलर में भी सुल्तान सुलेमनी के गाने को ही रिलीज़ किया। फ़िल्म का प्रीमियर 14 अक्टूबर को मुंबई में होगा।
इस गाने की सफलता पर तबला वादक उस्ताद ग़ुलाम हुसैन, बॉलीवुड सिंगर राजा हसन, शहज़ाद अली,पत्रकार, लेखक अब्दुल सत्तार’कमल’ ने सुलेमानी को फ़ोन पर बधाई देते कहा यह हमारे बीकानेर लिए गौरव की बात है।
सुल्तान सुलेमानी के इससे पहले भी दो गाने ‘सुब्हान अल्लाह’, ‘दिवानी’ भी धूम मचा चुके। सुल्तान जल्द ही सनी देओल की फ़िल्म में भी अपना संगीत का जलवा बिखेरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here