वूमेन पावर सोसाइटी शिक्षक दिवस पर किया सम्मान

0
258

बीकानेर, 05 सितंबर । वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा बीकानेर में शिक्षक दिवस पर शिक्षको को सम्मानित किया गया ।
सोमवार को बीकानेर के सूर्य पब्लिक स्कूल बल्लभ गार्डन में शिक्षक दिवस पर उन शिक्षको को सम्मानित किया गया जो की बहुत कम शुल्क में बच्चों को शिक्षित करती है। ।अर्चना सक्सेना ने कहा कुछ बालिकाएं ऐसी है जो निशुल्क शिक्षित करती है और कुछ बालिकाएं ऐसी भी जो स्वयं पढती है और साथ ही बच्चों को पढाती है । ये शिक्षक वास्तव में सम्मान की हक दार है ।इस मौके पर थे प्रदेश अध्यक्षअर्चना सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुंगिया, सीमा पारीक, उमा सोलंकी, अमित मित्तल, शशि गुप्ता, विमला, ओमउपाध्याय भाजपा देहात महामंत्री आदि मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी संदीप चोरड़िया ने शिक्षक दिवस,लोक देवता बाबा रामदेव की दशमी पर,खेजड़ली बलिदान दिवस,तेजा दशमी के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here