शक्ति ई-मैगजीन का पांचवां अंक बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी काव्या स्वामी ने किया विमोचन

0
221


बीकानेर, 01 सितंबर। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बीकानेर की महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शक्ति अभियान के तहत प्रकाशित की जा रही ई-मैगजीन के पांचवें अंक का विमोचन गुरुवार को बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी काव्या स्वामी ने किया।


इस अवसर पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ें। हर अवसर का उपयोग करें और स्वयं को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करवा कर लाभान्वित किया जा रहा है। स्वामी से बात करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेटियों के लिए असीम संभावनाएं हैं। बेटियां अपनी प्रतिभा को पहचानें और मेहनत कर दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनें।


उन्होंने कहा कि बीकानेर की बेटियों और महिलाओं की सफलता की कहानियों को संकलित करते हुए शक्ति ई-मैगजीन का प्रकाशन किया जा रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि काव्या स्वामी ने बैडमिंटन और बॉल बैडमिंटन के क्षेत्र में 14 वर्ष की उम्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अंक में उनकी उपलब्धियों पर भी आलेख प्रकाशित किया गया है।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पड़िहार तथा प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here