हल्ला बोल रैली के लिए कांग्रेस दल दिल्ली रवाना

0
255


बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता रेल ,बस और गाड़ियों से रवाना


बीकानेर 03 सितंबर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कल 4 सितंबर 2022 को देहली के रामलीला मैदान में महंगाई के विरोध में होने वाली हल्ला बोल रैली के लिए बीकानेर शहर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में रेल, बस और गाड़ियों से देहली के लिए रवाना हुए।


शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बीकानेर शहर से जाने वाले कांग्रेस जनों में प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू, पार्षद जावेद परिहार, पार्षद आनंद सिंह सोढा, पार्षद परमानंद गहलोत ब्लॉक अध्यक्ष मगन पनेचा, महासचिव सुभाष स्वामी,शहर महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, शबनम पठान,प्रियंका गहलोत, मानसी शर्मा,आशीष सोलंकी धनसुख आचार्य, मनोज व्यास प्रवक्ता पार्षद नितिन वत्सस,के साथ 100 से अधिक कार्यकर्ता रेल मार्ग से रवाना हुए।

वही परदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, सचिव मनोज चौधरी सोहन राव के साथ कार्यकर्ता गाड़ियों में रवाना हुए।

वही जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला के साथ बसों के कार्यकर्ता रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here