ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी रविवार को

0
280

बीकानेर, 08 अक्टूबर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी के लिए एक मीटिंग रखी गई जिसमें बीकानेर शहर के तनजीमे आईमां अहले सुन्नत बीकानेर के वरिष्ठ लोग शामिल हुए भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के जिम्मेवार भी इस मीटिंग में शामिल हुए जश्ने ईद मिलादुन्नबी के दिन रविवार सुबह 7:30 बजे जुलूसए मोहम्मदी निकाला जाएगा । जुलूस की रवानगी मौहल्ला दमामियांन से शुरू होकर मोहल्ला पिजारन मोहल्ला छिपांन लाल गुफा गोगा गेट मोहल्ला गुजरान पुरानी जेल रोड सिटी कोतवाली मोहल्ला भिशतियान सब्जी मंडी कोटगेट से मोहल्ला मांहावतान 2 पीर होते हुए मोहल्ला कस्साबान जुलूस पहुंचेगा।


जुलूस में आने वालों के लिए मशवरा किया गया कि किसी प्रकार का वाहन नहीं लाना है किसी तरह की डीजे की अनुमति नहीं है किसी प्रकार के नारेबाजी नहीं होगी शांति के साथ चलना है।
जुलूस के लिए अहम मशवरा राय यह भी हुई की मीडिया के लोगों से मिलकर यह बताया जाए कि जुलुस से संबंधित सभी तरह की न्यूज़ सिर्फ भारतीय मुस्लिम शांति मिशन व आईमा ए तंजीम बीकानेर की ही लगाई जाए।
जुलूस में आने वाले सफेद कपड़े या किसी भी कलर के कपड़े साफ-सुथरे पहनकर तशरीफ लाएं अपने सर पर टोपी लगा कर हुजूर की मोहब्बत में खामोशी के साथ धीरे धीरे दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस में चलते रहे
जुलूस में आने वाले हजरात से गुजारिश है कि शहर में हर तरह का ख्याल रखें यह हमारा खुद का शहर है यहां जुलूस में चलते वक्त गंदगी वगैरह ना फैलाएं और जो लोग शिरनी मिठाई वगैरह बांटते हैं उनसे गुजारिश है कि वह उन्हें पैकेट बनाकर देवें।


जुलूस में शामिल होने के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई अलग-अलग कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया और उन्हें जिम्मेदारी दी गई
जुलूस में आईमा ए तंजीम के सदर मौलाना इकरमाद्दीन साहब मुफ्ती जमील साहब मौलाना नौशाद अहमद हाफिज मुनीर साहब मौलाना अब्दुल वहीद अशरफी साहब हाफिज जाकिर हुसैन सुलेमानी मौलाना सलीम रिजवी मौलाना मुमताज नईमी मेराज खान हाजी नसीम अजीज अहमद सुलेमानी कयूम भाई अता हुसैन कादरी सनाउल्लाह खान सिकंदर भाई फुरकान अली मौलाना असगर साहब हाफिज मोहम्मद आरिफ साहब वो दीगर इस मशवरे में शामिल हुए इंशाल्लाह जुलूस 9 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे मोहल्ला दमामियान शीतला गेट से मेहमानों के जरिए झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here