एसबीआई पब्लिक पार्क ब्रांच के एटीएम का बोर्ड गिरा, हादसा होते-होते बचा

0
281


टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 12 अक्टूबर। बुधवार को बीकानेर के कचहरी के बाहर एसबीआई की पब्लिक पार्क ब्रांच के बाहर लगे एटीएम के शटर के ऊपर लगा बोर्ड अचानक से गिर गया, गनीमत यह रही कि उस समय बैंक खुला ही था और एक आदमी एटीएम के अंदर पैसे निकलवाने के लिए गया ही था तभी धड़ाम से बोर्ड नीचे गिर गया।

शुक्र है इस वक्त ज्यादा भीड़ नहीं थी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस एटीएम पर हमेशा भीड़ लगी रहती है मगर सवेरे सवेरे ज्यादा लोगों के ना होने से हादसा होते-होते बचा । बैंक प्रशासन ने इस घटना के बाद एटीएम का शटर बंद कर दिया जिस कारण से लोगों को रुपयों का लेनदेन नहीं कर सके ओर दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here