जयपुर में विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया

0
332

बीकानेर,13 अक्टूबर। जयपुर में आयोजित विधि प्रकोष्ठ की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर बीकानेर पहुंचे विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, कल जयपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जयपुर में विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक आयोजित हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ राजस्थान के संपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में श्रीमान अरुण सिंह जी, प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान, श्री चंद्रशेखर जी, प्रदेश महामंत्री संगठन, श्री सतीश जी पूनिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, श्री गुलाबचंद कटारिया नेता प्रतिपक्ष भाजपा, श्री अरुण जी चतुर्वेदी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा ,बहन विजया जी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी एवं विधि प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान,प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मीटिंग में बीकानेर जिला विधि प्रकोष्ठ की ओर से प्रतिनिधित्व जिला संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत श्री रमेश जी पारीक प्रदेश प्रतिनिधि विधि प्रकोष्ठ व सह संयोजक श्री विजय पाल सिंह शेखावत ,सुनील आचार्य व कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह राजासर उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here