लाॅयन्स क्लब मल्टीविजन का सेवा सप्ताह शुरू

0
250


बीकानेर, 04 अक्टूबर। ‘स्वस्थ रहने के लिए नियमित समय पर भोजन और दिनचर्या में सुधार जरूरी है’ यह उद्गार लाॅयन्स क्लब मल्टीविजन बीकानेर और भाजपा रानी बाजार मंडल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान पर अध्यक्ष लाॅयन अविनाश चंद्र भार्गव ने कही। भार्गव ने कहा कि उठने-बैठने के तरीकों, सोने-जागने के समय का ख्याल और व्यायाम से ही शरीर व मन स्वस्थ रहेगा। मंडल अध्‍यक्ष नरसि‍ंह सेवग ने कहा कि‍ आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहि‍ए।

क्लब के सचिव लाॅयन प्रमोद बहादुर सक्सेना ने बताया कि पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर पूरे पार्क की सफाई की गई। लाॅयन शशांक सक्सेना ने बताया कि आज मंगलवार को क्लब द्वारा 51 कन्याओं का पूजन कर उनको भोजन करवाया। सक्सेना ने कहा कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मंडल महासचिव पुखराज, लाॅयन अरुण जैन, लाॅयन नीरज भटनागर , लाॅयन विजय शर्मा, कुणाल आदि ने अपने विचार रखे। लाॅयन अरुण जैन, लाॅयन अंजू जैन का सक्रिय सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here