विद्यार्थियों को गांधी और शास्त्री के दिखाएं मार्ग पर चलने हेतु किया प्रेरित

0
296



बीकानेर, 03 अक्टूबर। मरुधर नगर स्थित एन एन आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय मै गांधी और शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के प्रिय तीनों भजनों दे दी हमें आजादी, वैष्णव जन को तथा रघुपति राघव राजाराम को अपने अध्यापक अध्यापिकाओं के संग भाव विभोर होकर के गाया।

विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने अपनी भावनाओं को प्रकट किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने विद्यार्थियों को सदैव सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने हेतु प्रेरित किया तथा स्वछता को अपनाने हेतु भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की हमें शांति और अहिंसा के संदेश को जीवन मैं आत्मसात करना चाहिए। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास को सराहा तथा उन्हें प्रेरित किया कि प्रत्येक स्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए। शास्त्री जी ने हमें सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया तथा गांधी जी ने हमें अहिंसा पर चलना सिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here