श्रीवत्री ने ईरान के तहबाज को बराबरी पर रोका

0
236

रहा


बीकानेर, 08 अक्टूबर। बीकानेर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को ए कैटेगरी के आठवें चक्र की समाप्ति के बाद बचुलून और अभिजीत गुप्ता के बीच मैच ड्रा रहा। राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि दूसरे बोर्ड भारत के अनुज श्रीवत्री ने ईरान के तहबाज अर्श को बराबरी पर रोका। यूएसए के जितादिनोव रासित ने जॉर्जिया के जीएम पेन्टासुलिआ लेवन को हराया। प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष ने बताया कि रूस के जीएम बोरिस और जॉर्जिया के लूका के साथ बराबरी पर ड्रॉ किया। भारत के राम अरविन्द ने वियतनाम के जीएम न्यूयेन डुक होआ को हराया। प्रतियोगिता प्रबंधक पवन महनोत व रमेश भाटी ने बताया कि  जीएसटी एडिशनल कमिशनर देव कुमार, इनकम टैक्स एडिशनल कमिशनर जेपी चलानिया व आरटीओ नेमीचंद पारीक खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here