गायों को गुड खिलाकर और वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर पार्षद ने मनाया अपना जन्मदिन

0
249

टुडे टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 25 नवंबर । शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद रमजान कच्छावा के जन्मदिन के अवसर पर गायों को चारा व गुड़ खिलाकर,वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा हम सब लोगों को अपने जन्मदिन के अवसर पर जनकल्याणकारी कार्य करने पर जोर देना चाहिए हमें अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर, साक्षरता अभियान चलाकर, पेड़ पौधे लगाकर, व गरीब कमजोर लोगों की मदद कर व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जन्मदिन मनाना चाहिए आज में रमजान कच्छावा को इस अवसर पर जन्मदिन की मुबारकबाद देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस अवसर पर बीकानेर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, कांग्रेसी नेता अनवर अजमेरी, युवा नेता मोहम्मद इस्माइल खिलजी, साजिद पीएच, व वार्ड के कई गण मान्य लोग शामिल हुवे और जन्मदिन की बधाईयाँ दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here