ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च छठे दिन भी जारी

0
233

टुडे राजस्थान न्यूज़
लक्ष्मणगढ़ सीकर, 29 नवंबर । मंगलवार को अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच द्वारा ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर बाबू पैदल मार्च छठे दिन जारी । लक्ष्मणगढ़ में स्थानीय बाबू भाईयो साथियों ने भी पैदल मार्च आंदोलन कर रहे मदनमोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य एवं गिरजा शंकर आचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया तथा बाबूओं की एक ही मांग ग्रेड पे 3600 के नारे लगाए।
मदनमोहन व्यास प्रदेश संरक्षक ने बताया कि पैदल मार्च आंदोलन कारियों ने दोपहर 3-15 बजे लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर से जयपुर की ओर कूच कर दिया है।


प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने लक्ष्मणगढ़ के साथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि आशा है माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब संवेदनशील होकर प्रदेश के बाबुओं को ग्रेड पे 3600देने की मांग को स्वीकार कर आदेश जारी कर आर्थिक न्याय एवं वाजिब हक प्रदान करेंगे।
मंच के उप संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि पैदल मार्च को पूरे राजस्थान के बाबू भाईयों का पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है प्रदेशभर के बाबू भाईयों से मैसेज आरहे कि अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के निर्देश प्राप्त होने पर जयपुर कूच कर दिया जाएगा जिससे पैदल मार्च कर रहे आंदोलनकारियों का हौंसला बुलंद हो रहा है।

कमल नारायण आचार्य
प्रदेश संयोजक
अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच बीकानेर केम्प लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर
श्रीमान संपादक/ संवाददाता
सादर प्रसारण/प्रकाशन हेतु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here