ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर स्थगित पैदल मार्च पुनः 24 नवम्बर से होगा शुरू

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 23 नवम्बर। मदनमोहन व्यास प्रदेश संरक्षक ने बताया है कि अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच द्वारा ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च 108 किलोमीटर के बाद सरकार द्वारा वार्ता हेतु आमंत्रित करने के कारण परसनेउ से स्थगित कर, माननीय मंत्री डा बीडी कल्ला, माननीय मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त ,कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता हो चुकी है सभी स्तरों ने मांग से सहमति व्यक्त करते प्रकरण निर्णय हेतु मुख्य मंत्री महोदय को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में दिनांक 13 नवंबर को जोधपुर जाकर मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता कर चुका है ।

प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि समस्त स्तरों को अवगत कराये जाने के बावजूद आज दिनांक 23 तक ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर प्रति मंच को नहीं दी गई है अतः मजबूर होकर पूर्व धोषणानुसार पैदल मार्च पुनः शुरू किया जा रहा है।
गिरजा शंकर आचार्य उप संयोजक ने बताया कि 24 को प्रातः 11-15 बजे जिला कलक्टर कार्यालय से विजय रथ पर सवार होकर प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में परसनेउ जिला चूरु पंहुच कर वहां से पैदल मार्च शुरू कर दिया जायेगा ।

कमल नारायण आचार्य
प्रदेश संयोजक
अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच बीकानेर ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here