नेत्र डॉ इक़बाल भारती से लूटपाट एवं निर्मम हत्या के विरोध में बीकानेर के चिकित्सकों ने दिया ज्ञापन

0
235

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 21 नवंबर । अखिल राजस्थान राज्य सेवारत चिकित्सक संघ बीकानेर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बीकानेर सिटी के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओमप्रकाश को माननीय् मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन देकर मांग की कि वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व संयुक्त निदेशक नेत्र डॉ इक़बाल भारती की लूटपाट एवं निर्मम हत्या के विरोध में अपराधियों के खिलाफ दर्ज FIR मे त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है और न्यायालय मे वाद फास्ट ट्रैक कोर्ट मे सुनवाई कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का अनुरोध किया । प्रतिनिधिमंडल मे डॉ देवेंद्र चौधरी, डॉ चंद्रशेखर मोदी डॉ.मो.अबरार पंवार डॉ नवल गुप्ता एवं डॉ राहुल हर्ष शामिल थे । प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतीराज मंत्री महोदय द्वारा लोकसेवक माननीय जिलाधीश के साथ किये गये दुर्व्यवहार की भी निंदा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here