मुख्यमंत्री को भेजी आम रास्ते को अवैध रुप से बन्द करने के सम्बन्ध में परिवेदना

0
249

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 20 नवंबर। पवनपुरी दक्षिण विस्तार स्थित कॉलोनी में लगभग 35 सालों से निवास कर रहे है और पवनपुरी दक्षिण विस्तार कॉलोनी के सैक्टर 6 व 7 के समस्त निवासी रेलवे लाइन के नजदीक बनी सड़क से मरुधर कॉलोनी बीकानेर से सम्पर्क जुड़ने वाली सड़क प्रयोग करते आए है जो औधोगिक क्षैत्र रानी बाजार/गंगाशहर/कायम नगर/रानीबाजार क्षैत्रों में जाने के लिए निकटतम आम रास्ता है और इस आम रास्ते का प्रयोग समस्त नागरिक करते आ रहे है ।


लेकिन हाल ही में रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त रास्ते को अपने बेरिकेट लगाकर अवरुद्ध कर पूर्णतया बन्द कर दिया गया है और उक्त रास्ते के अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं होने कारण पवनपुरी दक्षिण विस्तार]बीकानेर के सैक्टर 6 व 7 के समस्त निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूसरा वैकल्पिक रास्ता राजकीय विद्यालय पवनपुरी दक्षिण विस्तार बीकानेर की ओर से गुजरता है जिसके कारण उक्त सड़क पर भारी यातायात हो जाएगा और दुर्घटना संभावित स्थान बन जाएगा इसके कारण स्थानीय निवासिओं में भारी असंतोष व आक्रोश है।
अतः निवेदन है कि उक्त रास्ते का वैकल्पिक रास्ता बनाने की कृपा करें अथवा रेल विभाग द्वारा बन्द किये गये रास्ते को खुलवाने की कृपा करें जिससे आम नागरिक को राहत मिले ।
अन्यथा स्थानीय निवासी धरना प्रर्दशन करने के लिए मजबूर होगें ।
न्याय की अपेक्षा में ।


समस्त स्थानीय नागरिक
प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रस्तुत है ।
1 माननीय श्रीमान अर्जुन मेघवाल केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार]दिल्ली
2 माननीय श्रीमान डॉ.बी.डी.कल्ला केबिनेट मंत्री]राजस्थान सरकार]जयपुर
3 माननीया सुश्री सिद्धि कुमारी विद्यायक बीकानेर पूर्व
4 श्रीमान संम्भागीय आयुक्त बीकानेर संभाग]बीकानेर
5 श्रीमान जिला कलेक्टर]बीकानेर
6 श्रीमान आयुक्त नगर निगम]बीकानेर
7 श्रीमान डी.आर.एम.रेलवे विभाग]बीकानेर
8 श्रीमान स्थानीय पार्षद वार्ड सं.31

भवदीय
समस्त स्थानीय नागरिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here