मेजर पूर्णसिहं राठौड़ के 57 वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा बुधवार को

0
229

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 28 नवंबर। वीर चक्र से सम्मानित बीकानेर धरा क़े शूरवीर श्री मेजर पूर्णसिहं जी राठौड़ क़े 57 वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 30 नवंबर को मनाया जायेगा।

गौरव सेनानी एसोसिएशन, बीकाणा क़े अध्यक्ष कर्नल हेमसिहं जी शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर सेना क़े जवान, ऑफिसर , एन सी सी 7 राज बटालियन क़े युवा कैडेट्स, बीकानेर क़े गणमान्य नागरिक, मेजर पूर्णसिहं राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल क़े छात्र व शिक्षक गण, मेजर साहब क़े पारिवारिक सदस्य, क्षत्रिय सभा क़े सम्माननीय सदस्यों क़े साथ मित्रगण भी कार्यक्रम मेँ उपस्थित रहेंगे।

मेजर पूर्णसिहं जी क़े पुत्र श्री रणजीतसिंह राठौड़ ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा मेजर पूर्णसिहं सर्किल, वृद्धजन भ्रमण पथ, होटल ढोलामारु क़े पास दिनांक 30 नवंबर 2022 को प्रातः 9 – 15 बजे का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here