शतरंज कोच हर्षवर्धन व राज्य टीम मे चयनित युक्ति हर्ष का किया सम्मान

0
284

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 22 नवंबर । बीकानेर शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा चेयरमैन एस एल हर्ष द्वारा आज हाल ही मे आयोजित जिला शतरंज प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर में सभी तीन वर्गो में विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका हर्षों का चौक चौक के शतरंज कोच हर्षवर्धन हर्ष व राज्य की टीम मे चयनित युक्ति हर्ष का समारोह मे अभिनंदन व कप,शाल,साफा देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन तारा तंवर ने किया जबकि मीनाक्षी टाक ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर मोनिका चढ़ा ने भी भविष्य में विद्यालय में इस खेल को विकसित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एस एल हर्ष ने शतरंज के खेल द्वारा बौद्धिक विकास कैसे होता है के बारे में विस्तार से बताया जिला सचिव व विभाग के उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने शतरंज के खेल के लिए जरूरी क्लोक्स को तुरंत विद्यालय मे खरीदने के निर्देश दिए व इसके लिए विभाग से मदद की घोषणा की इस अवसर पर सुप्रसिद्ध खिलाड़ी आनन्द व्यास,पंकज व्यास,श्रीवर्धन हर्ष,गिरजा शंकर हर्ष सहित अनेकों शतरंज से जुड़े विशिष्ठ लोग समारोह का हिस्सा बने विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम व्यास ने जिला शतरंज संघ व अनिल बोडा तथा एस एल हर्ष को धन्यवाद पत्र भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here