सरदार शहर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

0
321

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 26 नवंबर । सरदार शहर में आज पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के भाजपा में शामिल होने पर आज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वा के साथ बीकानेर से भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, उप महापौर राजेंद्र पंवार भी मंच पर उपस्थित रहे। सरदारशहर उप चुनाव में प्रत्याशी अशोक पींचा के समर्थन में महामंत्री मोहन सुराणा ने बूथ संख्या119 व उप महापौर राजेंद्र पंवार ने बूथ संख्या 106 में जनसंपर्क कर आगामी 5 दिसम्बर को चुनाव में भाजपा के समर्थन में वोट कर अशोक पींचा को विजय बनाने की अपील की शक्ति केंद्र और बूथों को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल व एसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के साथ चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here