आजाद एफ. सी. और एफ. सी. होस्टलर अगले राउंड में

0
217

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 20 दिसंबर। मास्टर बच्ची क्लब द्वारा आयोजित 6th 5a साईड जिला स्तरीय मास्टर धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रामकिशन आचार्य (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान श्रीलाल व्यास ( उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस बीकानेर) स्वागताध्यक्ष श्रीमान विमल आचार्य ( अध्यक्ष श्री सार्दुल पुष्करणा स्कूल) अतिथि के रूप में रहे आयोजन अध्यक्ष आशीष किराडू ने बताया की प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए पहला मैच F.C.B VS आजाद F.C के बीच खेला गया ।

जिसमें आजाद एफ सी ने भविष्य शर्मा के शानदार खेल की बदौलत 4- 2 से मैच अपने नाम किया मैच में कार्तिक पालीवाल और बिट्टू ने 2 – 2 गोल किए, वहीं दूसरा मैच मास्टर बच्ची क्लब सेकंड vs F.C हॉस्टलर के बीच खेला गया जिसमें F.C हॉस्टलर विजयी रही कमेटी के मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा एंव उदय व्यास ने बताया कि पहले मैच के मैन ऑफ द मैच अरबाज व दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव जागा रहे साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में पूर्व खिलाड़ी विजय शंकर हर्ष का सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here