आप लोगो को कोई तकलीफ हो मुझे तुरंत बताए, -प्रमोद जैन भाया

0
249

टुडे राजस्थान न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर कांग्रेस दल के पास पहुंचे जाने हालात

बीकानेर 13 दिसंबर – भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज दोपहर में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पहले विश्राम स्थल पर ठहरे यात्रियों के बीच बीकानेर कांग्रेस दल से मिलने पहुंचे।

मंत्री भाया ने बीकानेर कांग्रेसजनों से वार्ता करते हुए अभी तक की व्यवस्थाओं पर विचार जाने और आगे किसी भी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत उन्हे फोन कर सूचित करने को कहा।
मंत्री जी बोले की यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है तो उसमे में कोई कोताही नहीं रखना चाहता और बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार जिस अनुशासन के साथ पदयात्रा में अपनी भूमिका निभा रहे है वो काबिले तारीफ है इसलिए विशेष आपके पास आया हूं।


प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बीकानेर कांग्रेस दल से अभी भी जो पैदल चल रहे है प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ,प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, महासचिव सुभाष स्वामी, युथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र बिस्सा, सेवादल प्रदेश संगठक विमल भाटी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक विक्रम स्वामी, युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ.राजेंद्र मुंड,प्रवक्ता नितिन वत्सस,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, नोखा कांग्रेस के आनद जैन, लूणकरणसर से विकास चौधरी, पार्षद महेंद्र सिंह बडगुजर,नोखा से जितेंद्र कसवा, चल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here