एक शाम पांच फनकारों के नाम कार्यक्रम में गूंजे तराने
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 16 दिसंबर। अमन कला केंद्र द्वारा टाउन हॉल मे एक शाम पांच फन कारों के नाम आयोजित किया गया संस्था से जुड़े सिराजुद्दीन खोखर ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश यादव पुलिस अधीक्षक थे विशेष आमंत्रित मेहमान के रूप में बाबू जयशंकर जोशी कमल कल्ला कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हाजी मकसूद अहमद एन डी रंगा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद सदीक चौहान रहमत अली रामदेव अग्रवाल नित्यानंद पारीक उपस्थित रहे।



बीकानेर के जाने पहचाने गायक कलाकार अनवर अजमेरी एम रफीक कादरी अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी व ललित शर्मा द्वारा फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम पांच फन कारों के नाम मे एकल और डुएट गीतों की प्रस्तुतियां हुई इन पांच गायक कलाकारो के साथ डुएट गीत बीकानेर की महिला गायक कलाकार गोपीका सोनी दीपिका प्रजापत सुमन पवार मान्या सारस्वत का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया इस कार्यक्रम में एडवोकेट साजिद मकसूद राजेंद्र भास्कर साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार कमल रंगा इरशाद अजीज असद अली असद कासिम बीकानेरी नासिर जैदी मधुरिमा सिंह का सम्मान किया गया







