एडवोकेट ज्योति गौड़ के बीकानेर पहुंचने पर किया स्वागत

0
256

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 05 दिसंबर । देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता संगठन कंज्यूमर्स कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ‘ सीसीआई ‘ की कोटा जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ के बीकानेर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत | एडवोकेट ज्योति गॉड एक दिवसीय यात्रा पर बीकानेर आई थी उन्होंने कहा कि ग्रहणी सबसे बड़ी उपभोक्ता होती है घर का पूरा सामान ग्रहणी ही खरीदती है एवं काम में लेती हैं इसलिए महिलाओं को उपभोक्ता आंदोलन में आगे आने की जरूरत है।

उपभोक्ता शोषण मुक्त बाजार व्यवस्था बनाने के लिए गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करना होगा तभी उपभोक्ताओं का शोषण रुक सकता है | इस अवसर पर सीसीआई बीकानेर के जिला प्रभारी श्रीमती आशा स्वामी , बीकानेर देहात उपाध्यक्ष विक्की सैनी , कार्यकारिणी सदस्य सीमा रामपुरिया ,उपभोक्ता महासंघ कि बीकानेर जिला अध्यक्ष निर्मला चौहान एवं महासंघ की संयुक्त सचिव मुमताज शेख सहित म्यूजिकल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here