एम एल ए चाय वाला पर विधायक सिद्धि बाईसा ने की चाय के साथ जनता से चर्चा

0
280

जन आक्रोश यात्रा के दौरान मुक्तप्रसाद के MLA चाय वाला पर विधायक सिद्धि बाईसा ने पी चाय, साथ ही जनता से की चर्चा

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 09 दिसंबर । बीकानेर (पूर्व ) की विधायक सिद्धिकुमारी जी ने लालगढ़ मण्डल भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के दौरान कार्यक्रताओं के साथ आम जनता से संवाद किया उन्होंने कहा कि मै जन आक्रोश यात्रा के दौरान जहाँ भी गई वहाँ के लोग राजस्थान की काग्रेस सरकार से त्रस्त नजर आयें।महिला उत्पीड़न के मामलों में राजस्थान आज पहले नम्बर पर हैं।अब जनता ने मानस बना लिया। मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का।

विधायक सिद्धि कुमारी ने इस अवसर पर एमएलए चाय वाला में चाय पी और कार्यकर्ताओं से व आमजन से चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने का आह्वान भी किया। इसी दौरान विधानसभा पुर्व के विभिन्न वार्डों में करवाये जा रहें विकास कार्यों के लिए वार्डवासियों द्वारा विधायक सिद्धि कुमारी का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह, महामंत्री मोहन सुराणा,यात्रा संयोजक डॉ भगवानसिंह मैडतिया, मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, जतिन सहल, विक्रमसिंह राजपुरोहित, सुरेंद्रसिंह शेखावत,पार्षद मजीदन चौहान ,पार्षद जीतेन्द्र सिंह कौशल शर्मा, फारुख चौहान, आशा पारीक, कर्मचारी नेता जयकिशन पारीक, सोहन चाँवरिया,भारती अरोड़ा, चेतना भाटी,मधु शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

इस अवसर पर पार्षद मजीदन चौहान, मंडल महामंत्री मो. फारुख चौहान, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई, जितेन्द्र सिंह भाटी, कमल सेन, छतर सिंह चौहान, रामनिवास विश्नोई, श्याम विश्नोई, आनंद सोनी, धर्मपाल डूडी, पूर्व पार्षद सोहनलाल प्रजापत, नवल प्रजापत इत्यादि की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा का स्वागत और सभा का कार्यक्रम रखा गया।

नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे हर मोर्चे पर विफल, आमजन के साथ वादाखिलाफी करने वाली झूठी और झांसेबाज सरकार बताया। इस दौरान अनिल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मधुरिमा सिंह, कौशल शर्मा, अनूप गहलोत, सुरेश भसीन, मंजूलता रावत, राधा खत्री, भारती अरोड़ा, आशा पारीक, जयकिशन पारीक, सोहनलाल चांवरिया, विनायक पारीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here