एलआईसी ने रोजगार संभावना विषय पर बेसिक महाविद्यालय में की सेमिनार
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर , 10 दिसम्बर। बीमा संस्थान से सम्बद्ध बीकानेर बीमा संस्थान द्वारा बेसिक पी.जी. काॅलेज, बीकानेर में बीमा के मूल तत्व एवं बीमा क्षेत्र में रोजगार संभावना विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार के मुख्य अतिथी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा कार्यालय, बीकानेर-प्रथम दिनेष चन्द्र जांगिड़ थेे। अध्यक्षता श्री दीपक विजयवर्गीय,कांउसिल सदस्य, भारतीय बीमा संस्थान,मुम्बई ने की।

मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्र जांगिड बीमा की आवश्यकता तथा उसके मूल तत्वों पर चर्चा करते हुए गीता के श्लोक में वर्णित ‘योगक्षेमंवहाम्यहम’ के अर्थ को बीमा के परिपेक्ष्य में बताया कि किस तरह कुछ लोगों का समूह मिलकर एक दूसरे की जोखिम को सामूहिक रुप से वहन करते है। उन्होंने व्यक्ति के जीवन में बीमा के महत्व का उल्लेख करते हुए संकटकालीन समय में बीमा द्वारा प्राप्त धन किस प्रकार व्यक्ति को सम्बल प्रदान करता है।

उन्होंने इसके साथ साथ बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों तथा बीमा अभिकर्ता के लिए आवश्यक अर्हताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
दीपक विजयवर्गीय नेे वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में बीमा उघोग में रोजगार के अवसरों पर विस्तार से बताते हुए बीमा शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय बीमा संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में निकट भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होगें। नौजवान भारतीय बीमा संस्थान द्वारा आयोजित बीमा क्षेत्र में तकनीकी योग्यता हेतु आयोजित परीक्षाओं यथा लाइसेंसियेट, एसोसियेट एवं फैलोशिप के माध्यम से बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

इस्माईल खान, फैलो, भारतीय बीमा संस्थान ने भारतीय बीमा संस्थान का परिचय देते हुए संस्थान की कार्यप्रणाली एवं इसके संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि भारतीय बीमा संस्थान बीमा क्षेत्र में अनुसंधान करने के लिए छात्र-छात्राओं को रिसर्च ग्रांट भी उपलग्ध करवाता है। संस्थान विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी करवा रहा है जो कि रोजगार प्राप्ति में सहायक होंगे।
उन्होंनेे जोखिम मूल्याकंन में सर्वेयर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सामान्य बीमा के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने सामान्य बीमा क्षेत्र में सर्वेयर की नियुक्ति हेतु आवश्यक योग्यता, परीक्षा प्रणाली तथा उनके कार्यो के बारे मे बताया कि किस प्रकार नवयुवक सर्वेयर के रुप में रोजगार प्राप्त कर सकते है।

काॅलेज के सचिव रामजी व्यास ने इस अवसर पर कहा कि लोगों के बीच इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है क्योंकि आज भी देश में बीमा विषय के बारे में लोगों में जागरुकता का अभाव है।
महाविद्यालय की ओर से प्राध्यापक श्री गणेश व्यास व उदय जी पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद देते हुए इस तरह के आयोजनों के लगातार करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा छात्र-छात्राओं को बीमा शिक्षा तथा बीमा में रोजगार के लिये भारतीय बीमा संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में अधिकाधिक भागीदारी का आहवान् किया।

काॅलेज के प्राध्यापक डा.मुकेश ओझा, वासुदेव पंवार,डा.रमेश पुरोहित, डा.रोशनी शर्मा, सौरभ महात्मा, हितेष पुरोहित, श्वेता पुरोहित, श्रीमती अर्चना व्यास व शिवशंकर उपाध्याय नेे इस सेमीनार के आयोजन में सहयोग दिया। अन्त में बीकानेर बीमा संस्थान के सचिव राकेश जोश ने छात्राओं व व्याख्याताओं के विभिन्न प्रशनों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को शान्त किया और महाविद्यालय प्रशासन तथा आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया। जोशी ने छात्र-छात्राओं को सेमीनार में भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किये।



