डॉ नवदीप सिंह बैंस का लॉन टेनिस प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य की टीम में दूसरी बार चयन

0
220

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 03 दिसंबर । केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स परिसर, पंचकुला (हरियाणा) में 12.12.2022 से 17.12.2022 तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस खेल कूद प्रतियोगिता 2022-2023 में भाग लेने के लिए राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में वनस्पति विज्ञान के एसोसीएट प्रोफ़ेसर, महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज और बीकानेर संभाग सिविल सर्विस लॉन टेनिस टीम के कप्तान डॉ नवदीप सिंह बैंस का राजस्थान राज्य की टीम में दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले वर्ष 2021 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडीयम में आयोजित नैशनल टीम में डॉ बैंस राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बीकानेर के टेनिस जगत और डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में हर्ष का माहौल है। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी पी सिंह जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बीकानेर और डूंगर महाविद्यालय के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here