निगम भंडार में डबल स्टोरी अंडरग्राउंड पार्किंग और मल्टी स्टोरी मॉल निर्माण की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

0
234


टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 2 दिसंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को नगर निगम के भैंसाबाड़ा स्थित भंडार और गैराज का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि यह स्थान शहर के मध्य में स्थित है। इसका समुचित और प्रभावी उपयोग हो, इसके मद्देनजर बेहतर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां डबल फ्लोर अंडर ग्राउंड पार्किंग तथा मल्टी स्टोरी मॉल के निर्माण की संभावनाओं पर कार्य किया जाए। इससे स्थान का बेहतरीन उपयोग होगा तथा निगम की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि निगम की नियमित गतिविधियों को भी व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। जिला कलेक्टर ने भंडार के इस दौरान निगम के विद्युत कार्यालय, वाहनों के पार्किंग स्थल और मेंटेनेंस कार्य सहित स्टोर का अवलोकन किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here