उदयपुर /बीकानेर 13 दिसंबर । सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, एमपीयूएटी द्वारा मंगलवार 13 दिसंबर को “यूजर फ्रेंडली वेब/ मोबाइल आधारित एंड्राइड एप्लीकेशन ” को डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति एमपीयूएटी द्वारा लांच किया गया। इसके अंतर्गत meracarbon.com एप डॉ. प्रकाश पंवार व उनकी अध्येता स्वाति ईनाणी द्वारा निर्मित किया जो कि वातावरण में फैल रहे कार्बन की मात्रा को व्यक्तिगत स्तर पर जानकारी देने में सहायक है। स्वयं की दैनिक गतिविधीयों से वातावरण में फैल रहे कार्बन की मात्रा को एक आम आदमी भी इस एप के माध्यम से जान सकता है। यह एप कार्बन की मात्रा को कैसे कम करें यह बताने में भी सहायक है। एप का मुख्य लक्षय माननीय प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तावित नेट कार्बन जीरो का लक्ष्य 2050 तक प्राप्त करना है, उसमें भी इस एप का महत्वपूर्ण योगदान है।



इस कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि डॉ.अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति ,एमपीयूएटी, उदयपुर, डॉ. मीनू श्रीवास्तव, महाविद्यालय अधिष्ठाता, डाॅ एस. के शर्मा, अनुसंधान निदेशक, डाॅ पी. एल. बाहेती, डी. आर. आई. व वरिष्ठ अधिकारी परिषद के सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति महोदय तथा सभी महाविद्यालय के अधिष्ठाता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई इसी के साथ ही कुलपति द्वारा नवाचार सन्देश दिया गया जिसमे उन्होंने कहा कि इस तरहके एप्स आज के समय की जरूरत है, कृषि में कार्बन की अधिकता कृषि के लिए लाभदायक है लेकिन पर्यावरण में कार्बन की अधिकता ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी विकट समस्याओं को बुलावा देना है। अधिष्ठाता व समस्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी कार्य की सराहना की, साथ ही उन्होंने विद्यार्थि को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।





