बुधवार को धरणीधर मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए 6 मैच

0
226

बुधवार को धरणीधर मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए 6 मैच

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 21 दिसंबर । स्थानीय धरणीधर मैदान पर जारी 6th धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज छ: मैच खेले गए आयोजन समिति के सचिव देवेंद्र पुरोहित ने बताया की पहले मैच में मालासर एफ सी ने एनआरसी एफ सी को पेनल्टी शूटआउट में दूसरे मैच में एलिजेबल सेवन ने एम एस आर 3 को 2-0 से तीसरे मैच में एम एस आर 4 ने विलेज एफ सी को 2-0 से चौथे मैच में एम एस आर 1 ने वॉकओवर के तहत, पांचवे मैच में ईसीबी ऑल स्टार ने एम एस आर 2 को 4-1 से तथा अंतिम मैच में कोचिंग सेंटर ने साइलेंट किलर को 3-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया की कल क्वार्टर फ़ाइनल के मुकाबले धरणीधर खेल मैदान में खेले जाएंगे। आयोजन अध्यक्ष आशीष किराड़ू ने बताया। मैच के दैरान वरिष्ठ खिलाड़ी सम्मान भी दिया जाता है जो आज बुंदेला सिंह को दिया गया। संस्था अध्यक्ष किशनचंद पुरोहित ने बताया की मैन ऑफ द मैच भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here