भू्र्ण हत्या नहीं करने का संकल्प और प्रतिज्ञा-पत्र भरवाये

0
286

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 23 दिसंबर । विवेक के साथ रुढ़ीवादी परम्पराओं को त्यागने से ही समाज का विकास होगा और भू्र्ण हत्या जैसे अपराध अंकुशित होंगे, यह बात गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी ने आज बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में सेमिनार के दौरान कही।


महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र भाटी ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि पिछले 26 वर्षों से पूरे भारत वर्ष में संस्था के साधक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के समर्थन में जनजागरण कर रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ. चित्रा पंचारिया ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की अभूतपूर्व जानकारियों से छात्राओं को सकारात्मक शिक्षण होता है।
संस्था की प्रांतीय महिला प्रभारी कविता यादव ने सभागार में उपस्थित सर्वजन को भू्र्ण हत्या नहीं करने का संकल्प और नगर सचिव सुरेश शर्मा ने प्रतिज्ञा-पत्र भरवाये। कार्यक्रम संचालन महाविद्यालय
के डॉ. अशोक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here