रमजान कच्छावा बने नौगजा पीर दरगाह कमेटी के सदर

0
320

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 11 दिसंबर । राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड से फरीद खान निरीक्षक ने वर्तमान गठित कमेटी के सदर रमजान अली कच्छावा पार्षद अय्यूब अली सोडा एवं केसियर सैयद अख्तर अली और एडवोकेट शमशाद अली अब्दुल वहाब की मौजूदगी में प्राप्त किया । रमजान अली कच्छावा पार्षद के दरगाह के चार्ज लेने पर मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई मौके पर रमजान कच्छावा पार्षद ने बताया कि उक्त दरगाह में काफी समय से किसी प्रकार का कोई सामाजिक कार्य नहीं हुआ अविलंब ही नवगठित कमेटी की मीटिंग बुलाकर दरगाह के विकास के कार्य के लिए विचार विमर्श किया जाएगा अंत में पार्षद रमजान कच्छावा ने राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का इस जिम्मेवारी पर नियुक्त करने का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here