आयुर्वेद विभाग के आशा, एएनएम और आयुर्वेद नर्स / कंपाउंडर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 31 जनवरी । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग की तरफ से आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर की टीम का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण किसान घर ,स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ।
आयुर्वेद विभाग संभाग बीकानेर के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि की सभी आशा, एएनएम ,आयुर्वेद नर्स / कंपाउंडर और योग प्रशिक्षको को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. घनश्याम रामावत ने बताया की उपरोक्त प्रशिक्षण मे योग चिकित्सक डॉ सन्तोष सेषमा द्वारा नवीन चयनित महिला व पुरुष 25 योग प्रशिक्षको सामान्य योग प्रोटोकाल का अभ्यास करवाया गया।

प्रशिक्षण प्रभारी डॉ जयप्रकाश गोयल,सह प्रभारी डॉ विनेस सोनी ने बताया की प्रशिक्षण मे 46 आशा, 13 एएनएम और 2 आयुर्वेद नर्स/कंपाउंडर, कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे डॉ जितेंद्र सिंह भाटी,डॉ इरशाद रफ़ीक ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।
डॉ राजकुमार सिगांरीया, डॉ संदीप कनवारीया, नर्स सिलोचना और हरिसिंह परिचारक उपस्थित रहे।





