ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें स्कूली विद्यार्थी : शिक्षा मंत्री

0
304

टुडे राजस्थान न्यूज़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर का वार्षिक उत्सव आयोजित
बीकानेर, 15 जनवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर के वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी और भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।


उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। टीवी और मोबाइल से दूर रहें तथा संयमित दिनचर्या अपनाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क पोशाक उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में 2 दिन दूध तथा नियमित रूप से मिड डे मील भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी तथा कहा कि इसके तहत दस लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जाता है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस स्कूल में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ कर दिया गया है। विज्ञान वर्ग के फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी संकाय गत सत्र में प्रारंभ किए गए। इससे यहां के विद्यार्थियों को विज्ञान वर्ग की शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।


इससे पहले शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इनकी सराहना की। स्कूल प्राचार्या संगीता टाक जोशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कर्नल हेम सिंह, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गोदारा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) अनिल बोड़ा, उद्योगपति रमेश अग्रवाल, गिरिराज खेरीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here