गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को डा करणी सिंह स्टेडियम में
शिक्षा मंत्री डा. कल्ला ध्वजारोहण करेंगे
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह गुरूवार को प्रातः 9 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डा .बी डी कल्ला होंगे। शिक्षा मंत्री ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने अपने क्षेत्र के लोगों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित करेंगे इस बार सम्मानित होने वालों की संख्या 100 क लगभग की गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियां, भारतीयम, शारीरिक व्यायाम, लोकनृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

















