ग्राम पंचायत सहायकों के धरने को 34 वे दिन उम्र और संतान को लेकर हुआ समाधान

0
232

टुडे राजस्थान न्यूज़
ग्राम पंचायत सहायकों के दर्दे धरने को 34 वे दिन उम्र और संतान को लेकर हुआ समाधान

बीकानेर , 14 जनवरी। संविदा रूल्स 2022 में ग्राम पंचायत सहायक और पेरा टीचरों को शामिल करने को लेकर उम्र और संतान की बाध्यता के कारण करीब 6200 ग्राम पंचायत सहायक और पैरा टीचर इन सेवा नियमों से बाहर हो गए थे

उम्र और संतान की समस्या के समाधान के लिए पिछले 12 दिसंबर से अनवरत निदेशालय के आगे ग्राम पंचायत सहायकों ने महापड़ाव डाल रखा था उसका समाधान आखिरकार कल सरकार ने कर दिया है

आदेश में सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का संगठन के द्वारा जयपुर पहुंचकर आभार व्यक्त किया गया बीकानेर पहुंचे मंत्री गोविंद राम मेघवाल व भवर सिंह भाटी का भी संगठन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जसरापुर ने बताया कि सरकार ने चुनाव में वादा नियमितीकरण का वादा किया था जो अभी पूरा नहीं हुआ है सरकार से उम्मीद करते हैं कि अपना चुनावी वादा जल्द सरकार पूरा करें

आज विजय के साथ धरना स्थगित के समय किशोर पुरोहित शिक्षक संघ भगत सिंह ,DEO(प्रारम्भिक) से महेश कुमार रंगा,शेखावत शिक्षक संघ से सरवण पुरोहित, अंबेडकर शिक्षक संघ से मोडाराम कड़ेला ,भैरू रतन ,शिव जी जोशी,बीकानेर जिला अध्यक्ष केशुराम मेघवंशी, ओम कुलड़िया ,राकेश गहलोत, हनुमान खंडेलवाल ब्लॉक अध्यक्ष खाजूवाला, रिगतमल शर्मा, घनश्याम लबाना, कैलाश गर्ग, गिरधारी राम, राणाराम, चेनाराम, सेतान , अंजू,सुमित्रा,उर्मिला जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सहायक और पैरा टीचर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here