तीन दिवसीय समकालीन चित्रकला शिविर 3 जनवरी से नोहर में
बीकानेर 01 जनवरी। गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर ( जिला हनुमानग़ढ ) और राजस्थान ललित कला अकादेमी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय समकालीन चित्रकला शिविर का आयोजन हनुमानग़ढ के नोहर में । इस शिविर में करीब 20 कलाकार भाग लेंगे जिनमे राजस्थान के कई शहरों के कलाकार शिरकत करेंगे । बीकानेर से चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे इस राज्यस्तरीय चित्रकला शिविर नोहर 2023 में ! शिविर का उदेश्य राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों में चित्रकला का सकारात्मक वातावरण बनाना है। इस मुहीम में गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण व्यास जी ने ये पहल और शुरुवात की है । जिसके परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक और अनुकरणीय होंगे।

इस चित्रकार शिविर के संयोजक श्री महेंद्र प्रताप शर्मा के अनुसार दिनाक 3 जनवरी 2023 से 5 जनवरी 2023 तक ये चित्रकला शिविर नोहर स्थित जांगीड़ सुथार समाज भवन , नेहरू नगर नोहर जिला हनुमानग़ढ में आयोजित होगा। शिविर में कलाकारों को कैनवास और रंग रोगन तथा ब्रश आदि चित्र सामग्री आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी।
चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित ने गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर के सचिव श्री अनिल शर्मा जी और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण व्यास जी को अपने चयन होने के उपलक्ष में धन्यवाद दिया है ! क्योंकि उनके द्वारा उठाये गए इस कलात्मक / सृजनात्मक और सकारात्मक पहल हेतु बीकानेर से चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित को इस कार्य के लिए योग्य समझा और उनका चयन किया जाना चित्रकार योगेंद्र के लिए बड़ी ही उत्साह वर्धन की बात है ।




