नोखड़ा गांव में केक काटकर मनाया बाबा रामदेव जी का जन्मदिन
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 24 जनवरी । रविवार को बाबा रामदेव जी के जन्म दिवस के मौके पर बीकानेर के पास नोखड़ा गांव स्थित मंदिर में केक काटकर जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान बाबा के नाम एक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें रामदेव जी का गुणगान किया गया मुनेश कुमार सूद और अशोक कुवेरा ने बताया कि इस दौरान 38 साल से लगातार पैदल आ रहे सरदारमल भोजक भी शामिल रहे। इस दौरान भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।







