महात्मा गांधी तेलीवाड़ा स्कूल में एल्युमिनी मीट एवं वार्षिकोत्सव समारोह
बीकानेर 21 जनवरी । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नव तेलीवाड़ा में एल्युमिनी मीट एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मोहम्मद अजीज एवं उप प्रधानाचार्य अशफाक अहमद ने सभी अतिथियों को माला पहन आकर स्वागत किया। अध्यापक फैसल ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य एवं पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद और विशिष्ठ अतिथि पार्षद महनाज बानो रहीं।

हाजी मकसूद द्वारा पूर्व छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाजी मकसूद ने बच्चों को प्रेरक भाषण देते हुए समझाया की ये विद्यालय 1942 से संचालित हो रहा है और यहां गरीब तबके के बच्चे पढ़ते रहें हैं जो कम संसाधनों के होते हुए भी राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देने की बात कही। बच्चों को मोबाईल और नशा की लत से दूर रहने और खूब पढ़ाई करने की सलाह दी”। इस अवसर पर पूर्व छात्र असद अली असद, मंजूर अली, रमजान अली, लाल चंद हटीला व अतिथियों में महनाज़ बानो पार्षद, ताहिर अली, एडवोकेट संजय रामावत एवं समस्त स्टाफ विद्यालय मोजूद रहा।




