महाप्रज्ञ अध्यात्म के हिमालय– डाॅ नीरज के पवन
टुडे राजस्थान न्यूज़
धनंजय मुनि के ग्रंथ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
श्रीडूंगरगढ़। रविवार को अपराह्न विद्वान संत धनंजय मुनि की सद्य प्रकाशित पुस्तक आचार्य महाप्रज्ञ : समाज, राष्ट्र और धर्म का लोकार्पण ओसवाल पंचायत भवन में समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष संभागीय आयुक्त डाॅ नीरज के पवन ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ऐसे महामना थे, जिन्हें अध्यात्म के हिमालय कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

उनकी पुस्तकें सच्चे अर्थो में जीना सिखाती हैं। हम उनकी थोड़ी सी बातें भी आत्मसात करलें तो हमारा जीवन धन्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा जुड़ाव तेरापंथ धर्म संघ के साथ रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीकानेर के जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल ने कहा कि महाप्रज्ञ जी न केवल बड़े संत थे बल्कि वे समाज सुधारक भी थे। उनके पास समाज में व्याप्त विषमताओं को मिटाने के अनेक आध्यात्मिक उपाय थे। ऐसा कोई विषय नहीं था, जिन पर उन्होंने दृष्टिपात नहीं किया।




