योगेंद्र पुरोहित बने राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश

0
281


बीकानेर, 13 जनवरी। शुक्रवार को अतिरिक्त सचिव भारत सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान उच्च न्यायालय में 9 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जिसमें बीकानेर के योगेंद्र पुरोहित भी शामिल हैं।
पुरोहित ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर से विधि की डिग्री प्राप्त की । पुरोहित का सन 1992 में राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन हुआ। वर्तमान में पुरोहित अलवर में जिला एवं सेशन के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व वह चूरू एवं कोटा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। ज्ञात रहे कि पुरोहित के साला उमाशंकर व्यास वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर बेंच में न्यायाधिपति के पद के रूप में कार्यरत हैं इससे पूर्व इनके बड़े साला मनोज व्यास भी राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here