स्वर्णकार कला बोर्ड बनाने एवं स्वर्णकारों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 28 जनवरी । बीकानेर शहर मे स्वर्णकार बंधुओं ने स्वर्णकार कला बोर्ड बनाने एवं स्वर्णकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन आज बीकानेर शहर के अतिरिक्त कलेक्टर जिला कलेक्टर को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में ज्ञापन में उल्लेख किया है कि समाज शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ समाज है। इस कारण हमारे समाज का सर्वांगीण विकास होना चाहिये था वो नहीं हो पाया है। किसी भी समाज के विकास के लिये सरकार का सहयोग आवश्यक है। समाज की समस्याओं के समाधान बाबत अनेक बार ज्ञापन दिये जा चुके है। परन्तु हमारी मांगे पूर्ण नहीं हुई है। ज्ञापन देने प्रतिनिधिमंडल के द्वारका प्रसाद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार पुनः हम अपनी मांगों को आपके समक्ष जल्द पूर्ण करने की आशा से पत्र दे रहे है।

- सुनार समाज कल्याण बोर्ड का गठन हमारा समाज पुश्तनी स्वर्ण रजत ज्वैलरी का कार्य करता है। राज्य में समाज से करीब 4 लाख कारीगर इस कार्य में लगे हुये है। इनकी बनी ज्वैलरी देश में ही नहीं विदेश में विख्या इससे ज्वैलरी का विदेश निर्यात 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होता है। जिससे सरकार को अरबो रूपये का प्राप्त होता है। आपकी पार्टी ने चुनाव के समय समाज से सुनारों के विकास की बात की व आप की पार्टी के घोषणा पत्र में ” सुनार समाज कल्याण बोर्ड” बनाने की घोषणा की गई थी। अन्य समाजों के लिये कल्याण गठन किये जा चुके है। सुनार समाज कल्याण बोर्ड का आज तक गठन नहीं हुआ है। अतः इस का तत्काल करवाया जाये और स्वर्णकार समाज के व्यक्ति को ही इसका चैयरमेन नियुक्त किया जाये। बोर्ड गठन से स लिये रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। इससे समाज व सरकार दोनों को फायदा होगा।
- आई.पी.सी. की धारा 411/412 के दुरूपयोग रूकवाने बाबत स्वर्णकारो पर आई.पी.सी. की धारा 411/ पुलिस प्रशासन द्वारा बेजा दुरूपयोग किया जाता रहा है। इसे तुरंत रुकवाया जाये व इसके लिये इस एक्ट में सुप्रीम कोर्ट, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले आये है, उन्हें राजस्थान में लागू करवाये जाये व अन्य प्रदेशों माल खरीदी करने के दिशा निर्देश सरकार जारी करें।।
सुरक्षा व हथियार लाईसेंस जारी करवाने बाबत स्वर्णकारों के घरों और दुकानों में आये दिन लूट की वारद रहती है। उसको रोकने बाबत व्यवस्था हो इसके लिये इन बाजारों व घरो के क्षेत्रों में विशेष गश्त की व्यवस्था आत्म रक्षार्थ स्वर्णकारों को हथियारों के लाईसेंस आवेदन के 15 दिवस में दिलवाने की पुख्ता व्यवस्था हो। द्वारका प्रसाद सोनी के अलावा स्वर्णकार समाज के और भी लोग ज्ञापन देने के लिए जिला कलेक्ट्री परिसर पहुंचे। स्वर्णकार समाज के पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने भी इन सभी मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार से अपील की है उपरोक्त सभी मांगे मानी जाए और यह उचित भी है।



