हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ आगाज़

0
242

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 26 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज से संपूर्ण प्रदेश में चालू हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरआत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा आज भारतीय इतिहास के महापुरषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की ।

शहर जिला कांग्रेस ने आज इस अभियान की शुरआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी किंप्रतिमा से करते हुए , श्रीजवाहरलाल नेहरू,श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी, बाबा साहेब श्री भीमराव अंबेडकर, श्री गोकुल प्रसाद पुरोहित,श्री मुरलीधर व्यास, श्री मूलचंद पारिक, की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जिस तरह इन महापुरषों ने देश की एकता अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने का कार्य बखूबी किया और आज वही हालात है की हमको इस देश के सौहार्द को बचाना है आमलोगों को उनका हक दिलाना है तो इनके द्वारा बताए मार्ग ही अब न्याय दिला सकते है इसलिए श्री राहुल गांधी जी संपूर्ण भारत की यात्रा पर निकले है और हमे भी बूथ बूथ तक जाकर उनके संदेश को पहुंचाना है

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की आज के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी,पार्षद मोहम्मद असलम, पार्षद अभिषेक गहलोत, पार्षद किशन तंवर, पार्षद नितिन वत्सस,साजिद सुलेमानी, राहुल जादुसंगत, जयदीप सिंह जावा, महिला कांग्रेस परदेश सचिव उमा सुथार, राजू देवी व्यास, शीला सोनी,शबनम पठान, हाजिर खान, अभिषेक पंवार,लालचंद गहलोत, हंसराज विश्नोई,श्याम कुमार तंवर,करणीसिंह राजपुरोहित, अता हुसैन कादरी, मनोज गहलोत, एडवोकेट शमसाद अली, शिवम उपाध्याय, नजरूल, मोहम्मद हुसैन, झवरलाल गहलोत, धनसुख आचार्य, हिमांशु गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here