आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को

0
264

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 07 फरवरी । आचार्य तुलसी की मासिक पुण्यतिथि का कार्यक्रम बुधवार प्रातः 9.30 बजे साध्वी श्री कीर्तिलता , साध्वी श्री शशिरेखा एवं साध्वी श्री ललितकला के सान्निध्य में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, नैतिकता का शक्तिपीठ प्रांगण में आयोजित किया जाएगा ।

निवर्तमान अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि इसी कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के सत्र 2023 2025 की नई टीम एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया है।

तेरापंथ न्यास, गंगाशहर के अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठतम श्रावक टोडरमल लालानी संस्थान के नव मनोनित अध्यक्ष हंसराज डागा सहित सभी पदाधिकारियों एवम पूरी टीम को शपथ ग्रहण करवाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here