आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की नव गठित टीम का हुआ शपथ ग्रहण

0
276

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 08 फरवरी। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के सत्र 2023 2025 कार्यकाल की नव गठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह नैतिकता के शक्तिपीठ पर साध्वी कीर्तिलता जी, शशिरेखा जी एवं ललितकला जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ ।

तेरापंथ न्यास के अध्यक्ष टोडरमल लालानी ने हंसराज डागा सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई । इस अवसर पर लालानी ने गंगाशहर के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण बाते बताई ।

निवर्तमान अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने कार्यकाल में गुरुदेव की कृपा दृष्टि, अपनी टीम के सहयोग, समाज का सहयोग आदि के लिए कृतज्ञता के भाव प्रकट किए और नए अध्यक्ष हंसराज डागा को अपना भरपूर सहयोग और कंधे से कंधा मिलाकर आगे भी निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया,

धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि आज गुरुदेव तुलसी की मासिक पुण्य तिथि के उपलक्ष में 13 की संख्या में साध्वी व्रंद ने सामूहिक गीतिका का सांगान किया,

साध्वी ललित कला जी ने राजस्थानी भाषा में गुरुदेव के अवदानों का गुण गान किया और निवर्तमान अध्यक्ष महावीर रांका के सफल कार्यकाल हेतु बधाई देते हुए नव मनोनित अध्यक्ष हंसराज डागा को शुभकामनाएं दी,

साध्वी कीर्तिलता जी ने भी गुरुदेव तुलसी को महान संत बताते हुए उनके शासन काल को बहुत ही स्वर्णिम बतलाया, साध्वी श्री ने तुलसी समाधि स्थल की नई टीम को आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुरूप कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया । साध्वी शशिरेखा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया ।

इस अवसर पर नव मनोनित अध्यक्ष हंसराज डागा ने कहा कि यह तुलसी समाधि स्थल परिसर बहुत ही पावन, धार्मिक और मंगलकारी स्थान है । यहां पर आध्यात्मिकता के कार्य निरंतर चलते रहे ऐसा प्रयास किया जायेगा । उसके साथ ही इस संस्थान से समंधित आचार्य तुलसी केंसर रिसर्च सेंटर पर भी मानवीय दृष्टिकोण की अपेक्षा से जरूरी हर कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा । पूरे समाज से आगामी कार्यकाल हेतु सहयोग की अपेक्षा भी की ।

अध्यक्ष और टीम को बधाई एवं शुभकामना के क्रम में तेरापंथी महासभा से भेरुदान सेठिया, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी से धर्मेंद्र डाकलिया, अभातेयूप के मनीष बाफना, सभा अध्यक्ष अमरचंद सोनी, तेयूप के अरुण नाहटा, महिला मंडल ने बधाई प्रेषित की । संस्थान के महामंत्री दीपक आंचलिया ने सभी का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष किशन बेद ने किया ।

..
मीडिया एवं प्रचार प्रसार विभाग
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान
तुलसी समाधि स्थल
गंगाशहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here