एमएस कॉलेज का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण बुधवार को

0
232

टुडे राजस्थान न्यूज़

महारानी कॉलेज में कल आयोजित होगा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

बीकानेर, 21 फरवरी । सत्र 2022- 23 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल 22 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विजय श्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतीश गर्ग, कुलपति, राजूवास, बीकानेर रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकुमार पन्नू,अधीक्षक कस्टम, बीकानेर, डॉ रविंद्र मंगल पूर्व कुलपति, आरएनबी विश्वविद्यालय, बीकानेर तथा डॉ राकेश हर्ष सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर रहेंगे।

प्राचार्य डॉ विजय श्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय,राज्य एवं जिला स्तर पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सत्र पर्यंत परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले महाविद्यालय मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इस आयोजन हेतु सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है यह समितियां अपने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here