टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 01 फरवरी । मोदी सरकार का बजट जनता का, भाजपा पर लगातार गिरते विश्वास का सबूत है।
सरकार गिरती अर्थव्यवस्था को नही संभाल पा रही है और देश लगातार गर्त मे जा रहा है।
ये केवल चुनाव को ध्यान रखकर बनाया बजट है, देश को ध्यान में रखकर नहीं ।
इस बजट में भयंकर बेरोज़गारी का हल ढूंढ़ने की कोई भी कोशिश नहीं की है।
महँगाई को काबू करने के लिए कोई भी कदम नही उठाया गया है इस बजट में गाड़ियों ओर ज्वेलरी को सस्ता किया है और खाने पीने की चीजें ओर दैनिक जीवन मे काम आने वाली वस्तुओं को सस्ता नही किया है। जो आमजन के हितों पर कुठाराघात है।





