टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 19 फरवरी। रविवार को साप्ताहिक सत्संग गंगा शहर रोड स्थित SBI बैंक के पीछे आर्य समाज की शाखा में प्रात 9 बजे हुआ. कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री गोवर्धन-श्रीमती गायत्री दंपति के यज्ञ मानत्व तथा श्रीमती रूपा देवी के ब्रह्मत्व में हुआ . सत्यार्थ प्रकाश का वाचन डॉ सतीश कच्छावा, पूर्व PMO, Pbm Hospital, बीकानेर ने किया । श्रीमती उषा , रूपा ,कंचन , सुनीता , पुष्पा आदि ने प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रधान महेश आर्य ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने अपने शौर्य, साहस और पराक्रम तथा युद्ध शैली से अपने से 10 गुना सैन्य बल शाली को पराजित किया और इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।.वे माता निर्माता भवति का भी अच्युतम उदाहरणहै उन्हें कोटि कोटि नमन किया.
शांति पाठ पश्चात वैदिक उद्घोष व छत्रपति शिवाजी की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






