डूंगर कॉलेज में सुमंगलम सांस्कृतिक सप्ताह का हुआ आगाज

0
233

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 7 फ़रवरी। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के खेल परिसर में सुमंगलम सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत छात्र संवर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ।

इस आयोजन का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ जी पी सिंह ने किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अपरिहार्य हिस्सा है और हमें जीवन को भी खेल की भावना से समझना और उसमें आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर खेल समिति के अध्यक्ष डॉ नवदीप सिंह बैंस ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को खिलाड़ी की भावना से ही जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिकता और नेतृत्व की भावना से भरकर ही जीवन की जटिलताओं को समझा बुझा जा सकता है।

छात्रसंघ अध्यक्ष हरिकुमार गोदारा ने कहा कि सभी छात्र अनुशासित और संयमित रूप से अपने दायित्वों का पालन करते हुए इस आयोजन को सफल बनाएंगे और खेलों के माध्यम से जीवन के पथ पर भी आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर खेलकूद प्रशिक्षक मुख़्त्यार अली, डॉ राजेंद्र पुरोहित और डॉ विक्रमजीत सहित खेल समिति के सदस्यों में आयोजन प्रभारी डॉ आनंद खत्री, डॉ ब्रजरतन जोशी,डॉ हेमेंद्र भंडारी, डॉ सुशील यादव ,संदीप यादव, डॉ रोहिताश चौधरी, डॉ मधुसूदन शर्मा , डॉ राजाराम, डॉ सत्यनारायण जाटोलिया, डॉ श्रीराम नायक, डॉ संपत भादू, डॉ भगवाना राम गोदारा, डॉ शशीकांत वर्मा, डॉ घनश्याम बीठू आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नानुसार रहे।


100 मीटर में देवीलाल प्रथम, रामलाल द्वितीय, विशाल बिश्नोई तृतीय, 200 मीटर में देवीलाल प्रथम, गोपाल सारण द्वितीय, धर्मपाल तृतीय, 400 मीटर में रवि कुमार प्रथम, गोपाल कुमार द्वितीय, जसवंत मान तृतीय, 800 मीटर में जयनारायण प्रथम, राकेश राइका द्वितीय, अहमद अली तृतीय, 1500 मीटर में शिवचंद प्रथम, जयनारायण द्वितीय, अहमद अली तृतीय, लंबी कूद में प्रथम संदीप सेन, द्वितीय ओम प्रकाश लूखा, तृतीय जसराज उपाध्याय, गोला फेंक में देवीलाल प्रथम,मेघाराम द्वितीय, विशाल भार्गव तृतीय, और तश्तरी फेंक में विशाल भार्गव प्रथम, आशीष द्वितीय और दिनेश रेवार तृतीय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here